फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: श्रमिक का शव ठारपूठा के पास नाले मेें मिला

विज्ञापन
फोटो07मृतक विजय का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के ठारपूठा शनिदेव मंदिर के पास नाले में युवक का शव पड़ा मिला। आशंका है कि नशे की हालत में युवक नाले में गिर गया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा के पास युवक का शव पड़ा देखा तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। यह सूचना तत्काल इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में उसकी शिनाख्त थाना अरांव के ग्राम पीथेपुर एवं हाल निवासी थाना रसूलपुर के लालपुर निवासी बंटी का किराए के मकान में रहने वाले विजय (35) के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। विजय पिछले तीन वर्ष से बंटी के मकान में किराए पर रहकर लकड़ी के फर्नीचर का काम (मजदूरी) करता था। वह घर से काम करने को गया था। लेकिन वापस नहीं लौटने के कारण उसकी तलाश कर रहे थे। विजय ने अपने पीछे पत्नी रामा देवी एवं दो बेटी एवं एक बेटा का बिलखता छोडा है। मृतक के ताऊ के बेटा नरेंद्र सिंह ने बताया कि चार बहनों के बीच वह इकलौता भाई था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराके परिजन को सौंप दिया है। आशंका है कि वह नशे की हालत में नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें