फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: साहब! मुझे मेरी पत्नी से बचा लो, कर रही है मानसिक उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। साहब! मुझे मेरी पत्नी से बचा लो, वह घर के सभी आभूषण, नगदी व दुकान की चाबी चोरी कर ले गई है और मुझे मासिक रूप से परेशान कर रही है। पत्नी से परेशान एक पति ने डीआईजी आगरा से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी चंद्रमोहन सोनी ने डीआईजी आगरा को शिकायत पत्र देते हुए कहा है कि उसकी शादी 15 जून 2021 में थाना लोहामंडी निवासी एक युवती के साथ आगरा कोर्ट में हुई थी। आरोप है कि पत्नी पहले से शादीशुदा थी और उसके एक सात वर्षीय बेटी भी थी। झूठ बोलकर उसके साथ शादी की और तभी से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही है। उसकी पत्नी आगरा में उसके नाम से अलग मकान बनवाने की मांग कर रही है। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन

चंद्रमोहन ने बताया कि वह टूंडला में किराए के मकान में रहता था। 27 मार्च को वह घर पर मौजूद नहीं था तभी पत्नी घर में से डेढ़ लाख की नगदी, आभूषण और घर का कीमती सामान, दुकान की चाबी लेकर अपने मायके चली गई है। चन्द्रमोहन का कहना है कि इस मामले में चार अप्रेल का थाना पुलिस ने समझौता करा दिया था, किंतु पत्नी ने न तो सामान वापस किया और न उत्पीडन बंद किया। इससे वह बेहद परेशान है। उसे पत्नी से न्याय दिलाया जाए। इंस्पेक्टर क्राइम का कहना है कि पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था। उसके बाद कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें