फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सूने मकान का ताला तोड़ चोर दो लाख का सामान चोरी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला नगला किला में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़ित शुक्रवार रात घर लौटा। मकान का ताला टूटा देख हैरान रह गया। चोरी की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई और मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी।अंकित पुत्र बांकेलाल निवासी नगला किला छह अप्रैल को अपने परिवार के साथ गांव गागई में परिवार में ही आयोजित एक समारोह में भाग लेने गया था। मकान में ताला लगा गया था। सात अप्रैल की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गये। चोरों ने घर में रखे अलमारी, बक्से सभी खंगाल लिए और उनमें रखे आभूषण और नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये। जब शुक्रवार सायं अंकित परिवार के साथ घर लौटा तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा देख हैरान रह गया। अंदर गया तो कमरों के भीताले टूटे पड़े थे और सामान विखरा पड़ा था। अंकितने बताया कि चोर उसके घर से मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, पांच अंगूठी,एक चेन, पासबुक,चेकबुक,पांच हजार रुपये नकदी के साथ अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि एक बंद मकान में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें