फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुराने हाईवे पुल के नीचे वाहन पार्किंग की संभावना तलाश रहा निगम

विज्ञापन
फोटो 24होटल मोनार्क के सामने पूल के नीचे पार्किंग की संभावना तलाशते निगम अधिकारी व अन्य। संवा - फोटो : Archive
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के सेंट्रल बैंक से वीनस ऑटो तक निर्माणाधीन सर्विस रोड पर यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए एक नई पहल की जा रही है। निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल बैंक से कोटला चुंगी तक पुराने हाईवे पुल के नीचे वाहन पार्किंग की संभावनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निगम की ओर से शहर के इस महत्वपूर्ण इलाके में, सेंट्रल बैंक से वीनस ऑटो हनुमानगढ़ तक, दोनों ओर के सर्विस रोड का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यह सर्विस रोड लगभग 750 मीटर से अधिक लंबी है और इसके किनारे कई होटल, गेस्ट हाउस, क्लब, ऑटोमोबाइल शोरूम और वाहन सर्विस स्टेशन संचालित हैं। इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कारण अक्सर सर्विस रोड पर वाहनों की पार्किंग से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, निगम ने पुराने हाईवे पुल के नीचे हल्के और भारी वाहनों के लिए पार्किंग की संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता निर्माण आरपी सिंह, क्षेत्रीय अवर अभियंता और स्थानीय पार्षद इस निरीक्षण में शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता निर्माण आरपी सिंह ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत, निर्माणाधीन सर्विस रोड के साथ-साथ पुल के नीचे वाहन पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। इसके लिए मौके का विस्तृत निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें