फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कठिन पेपर के बीच समय कम... बढ़ाएगा विद्यार्थियों की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित हो गई हैं। कठिन विषयों के बीच अंतराल कम रहने से विद्यार्थियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। बेहतर अंक के लिए विद्यार्थियों की टेंशन बढ़ गई है और वे पहले से ही परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी। इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के बाद भौतिक विज्ञान की तैयारी के लिए केवल एक दिन मिलेगा।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इंटरमीडिएट में 15 फरवरी को रसायन विज्ञान और 17 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है। दोनों विषयों में सूत्रों, अभिक्रियाओं, संख्यात्मक सवालों और महत्वपूर्ण अवधारणाओं की तैयारी करनी होती है। ऐसे में रसायन विज्ञान की परीक्षा देने के बाद अगले दिन में पूरे भौतिक विज्ञान का रिवीजन आसान नहीं होगा। विद्यार्थियों को अभी से दोनों विषयों के लिए समय बांटना होगा, ताकि परीक्षा के बीच कम अंतराल दबाव न बढ़ाए।
वहीं हाईस्कूल के विद्यार्थियों की 12 फरवरी को गृह विज्ञान और 13 फरवरी को गणित की परीक्षा है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने दोनों विषय चुने हैं, उन्हें लगातार दो दिन परीक्षा देनी होगी। ऐसे में गणित के सवालों का नियमित अभ्यास और गृह विज्ञान के पाठों की पहले से पुनरावृत्ति जरूरी होगी।
विज्ञापन

शिक्षक पंकज भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के बीच मिलने वाले अवकाश पर निर्भर रहने के बजाय अभी से विषयवार तैयारी करनी चाहिए। कठिन विषयों के महत्वपूर्ण अध्याय पहले पूरे करें और रोजाना प्रश्नों का अभ्यास करें।
डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हिमांशु शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी समय सारिणी के अनुसार पढ़ाई का लक्ष्य तय करें। गणित और भौतिक विज्ञान के सवाल नियमित हल करें, जबकि रसायन विज्ञान में सूत्रों और अभिक्रियाओं को दोहराते रहें। मॉडल पेपर हल करने से समय प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें