फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्र हर में प्रश्न में लिख गया मैया के अलग-अलग जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में रफ्तार पकड़ चुका है। अब तक चार केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा कॉपियां जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन में इस बार सख्ती का असर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि कई परीक्षार्थी अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मूल्यांकन के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। एक परीक्षार्थी ने हर प्रश्न के उत्तर में मैया के जयकारे लिखे, जबकि दूसरे ने विज्ञान के पेपर में सामाजिक विज्ञान के उत्तर लिख दिए। कई कॉपियों में गलत उत्तर, अधूरे जवाब और खाली पन्ने भी मिले हैं। शुक्रवार को बीडीएम कॉलेज में 12,506, पाली इंटर कॉलेज में 12,875, पीडी जैन इंटर कॉलेज में 9,564 और छोटेलाल इंटर कॉलेज में 10,541 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए सभी केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें