फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की सौगात: दिवाली-छठ पूजा के लिए बरहनी-बांद्रा टर्मिनस त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन बरहनी और बांद्रा टर्मिनस के बीच चलाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से आठ-आठ फेरे लेगी और इसका परिचालन 9 अक्तूबर से 27 नवंबर तक होगा। यह ट्रेन बलरामपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें नौ स्लीपर, नौ सामान्य (जनरल) और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।



यह रहेगी समय-सारणी

ट्रेन का संचालन बरहनी से 9 अक्तूबर को रात्रि 09.30 बजे किया जाएगा। जो बलरामपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा होते हुए सुबह 9.22 बजे टूंडला पहुंचेगी। वहीं, दो मिनट के ठहराव के बाद आगरा ईदगाह, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली होकर अगले दिन सुबह 06.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, यह ट्रेन 11 अक्तूबर को सुबह 09.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 09.05 बजे टूंडला पहुंचेगी। वहीं, दो मिनट के ठहराव के बाद बरहनी के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें