फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला विधायक धरना स्थल पर पहुंचे, दो माह में हल होगी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी ब्लाक के गांव आकलाबाद हसनपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना पांचवें दिन समाप्त हो गया। विधायक प्रेमपालसिंह धनगर ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या को सुना और उसको हल कराने को भरोसा दिलाया। नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायत आकलाबाद हसनपुर गांव के युवाओं की ओर से हरिओम सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग थी कि गांव की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाए। धरना में महिला पुरुष के साथ बच्चे तक शामिल थे। शुक्रवार को टूंडला भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एवं नारखी बीडीओ के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो समस्याएं ग्रामीणों की ओर से उठाई गई हैं उनको दो माह में हल कराया जाएगा। ग्रामीणों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
इस दौरान रवींद्र सिंह परिहार, राजकिशोर, सुशील पौनियां, योगेश बघेल, ध्रुब शर्मा, गिर्राज कुशवाह, गुलाब सिंह, ओमवीर सिंह, पुष्पेंद्र चौहान, विनोद बघेल, राजकिशोर सिंह, दीनदयाल, चंद्रपाल, चंक्रपाल ग्रामीण शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें