फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामगढ़ उम्मरगढ़ में बारिश में गिरी मकान की दीवार, पति-पत्नी दबे

विज्ञापन
108, टूंडला के आनंद नगर में गिरा मकान का छज्जासंवाद - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन
टूंडला। लगातार हो रही बारिश से जर्जर मकानों छज्जों का गिरना शुरू हो गया है। टूंडला के आनंद नगर में छज्जा गिरने से आते जाते लोग बाल-बाल बच गए। वहीं तहसील के गांव रामगढ़-उमरगढ़ में एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव रामगढ़ उम्मरगढ़ के मजरा कुतकपुर में बुधवार रात बारिश के दौरान मुहम्मद सलीम अपने मकान में बैठे थे। तभी अचानक मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में मुहम्मद सलीम 60 और उनकी पत्नी मुनीषा बेगम 55 गंभीर घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुन आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दीवार में दबे दंपती को बाहर निकाला। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल कराया है। परिजनों व पड़ोसियों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
नगर के न्यू रेलवे कॉलोनी से सटे आनंद नगर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अपने परिवार के साथ घर में थे। हल्की बूंदाबांदी होने पर लोग गली से आ जा रहे थे, तभी अचानक करीब 35 फीट लंबा छज्जा भरभराकर गिर गया। घटना में उनके घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही छज्जा गिरने से चंद मिनट पूर्व ही एक महिला व पुरुष वहां से गुजरे थे, अगर छज्जा उस दौरान गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें