फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में नीबू वाला बाग के पास ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसे देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रसूलपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। नीबू वाले बाग के पास युवक घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मचारी एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे ट्राॅमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें