फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रविवार को सिरसागंज स्थित अपने आवास पर आए। इस दौरान इस दौराना उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर पलटवार किया। कहा, मौलाना महमूद मदनी भारत में किसी भी धर्म या मजहब के लोगों के साथ भेदभाव नहीं होता और इस देश में सभी वर्ग बिना भय के रहते हैं। उन्होंने मदनी को चीन पर निशाना साधने की सलाह देते हुए कहा कि मदनी को चीन पर बात करनी चाहिए, उस पर बात क्यों नहीं करते जहां मस्जिदों को नहीं छोड़ा गया, जहां लोगों को नमाज नहीं पढ़ने दी जाती। विश्व में सबसे खुशहाल मुस्लिम कहीं पर हैं तो वो भारत में हैं।