फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव, निकली टेसू की बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर व देहात में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने पूजा-अर्चना के बाद तिराहों, चौराहों पर टेसू-झांझी का विसर्जन किया तथा जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान कुछ स्थानों पर टेसू महाराज की बरात निकाली गई। नगर में बच्चों ने झांझी व महाराजा बर्बरीक यानी टेसू का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। विवाह से पूर्व किशोर, किशोरियों व बच्चों ने घर-घर जाकर झेंझी व टेसू पर आधारित गीत सुनाए व नृत्य करके दिखाया। टेसू के गीतों से खुश लोगों ने उन्हें उपहार दिए। बाद में सभी ने एकत्रित होकर टेसू की बरात निकाली। इस मौके पर मोहल्ले की महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ बच्चों का साथ दिया। इस दौरान महिलाओं ने टेसू यानी महाराजा बर्बरीक की कहानी सुनाई। पौराणिक व लोक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण द्वारा टेसू को वरदान देने की कथा सुनाते हुए नरकासुर की पुत्री झांझी के साथ टेसू का विवाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें