फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धोखाधड़ी के आरोप में श्रम विभाग का आउटसोर्सिंग कर्मचारी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रम विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात अनुसेवक विकास कुमार को श्रमिकों के साथ धोखाधड़ी और दलाली के आरोप में सेवा से कार्यमुक्त कर दिया गया है। एपीएक्स मल्टी सर्विसेज की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विकास कुमार के खिलाफ उसके चाचा रामवरन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि विकास ने उनकी बेटी की शादी में सरकारी अनुदान दिलाने के एवज में 5 हजार रुपये ले लिए थे, लेकिन आवेदन अपात्र होने से खारिज हो गया। ठगी की बात सामने आने पर चाचा ने शिकायत की थी। सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ के पत्र का संज्ञान लेते हुए विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में अनुसेवक की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें