फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाय विक्रेता की हत्या में कई बिंदुओं पर अभी भी पड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। जरौली कला कट के पास चाय विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। हत्या के पीछे महिला संबंध भी सामने आ रहे हैं। इसके अलावा भी पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जरौली कला कट के पास चाय विक्रेता तेजपाल (48) की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र कौशल किशोर ने अपने पिता के दोस्त कुलदीप के खिलाफ शक के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, मामले के त्वरित खुलासे के लिए एसपी सिटी ने छह विशेष टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस ने अन्य नजदीकियों को भी रडार पर लेते हुए मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप की चैट हिस्ट्री खंगाली है। मोबाइल कॉल, व्हाटएप की जांच के साथ ही शक के दायरे में आने वालों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें