फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला खेड़ा बोद्याश्रम रोड पर मंगलवार देररात एक युवक ने फंदे पर लटक आत्महत्या का प्रयास किया। यह नजारा देख परिजन हैरान रह गए। तत्काल युवक को फंदे से उतारकर उपचार को ट्राॅमा सेंटर ले गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
परिजनोंने बताया कि मोहल्ला खेड़ा बोधाश्रम रोड निवासी संदीप (22) ने मंगलवार देररात को अपने घर पर आया। वह घर से फ्रिज को बेचने के लिए निकल रहा था। उसकी पत्नी पिंकी ने फ्रिज बेचने से रोका तो उसका पति से काफी विवाद हो गया। पत्नी पिंकी ने बताया पति (संदीप) नशे की हालत में होने के कारण क्षुब्ध होकर अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर के बाद कमरे में जाकर देखा तो उसने कुंदा पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। पत्नी पिंकी ऊपर के कमरे में पहुंची तो कमरे की कुंडी हाथ डालकर खोल दिया। उसने परिजनों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतार लिया। वह अचेत हो गया।
मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। उपचार को उसे सरकारी ट्राॅमा सेंटर ले गए। यहां उसको भर्ती कर लिया है। घटना की जानकारी होते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की है।