संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। तेजगति से आ रहे ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है।
बुधवार दोपहर एक 35 वर्षीय युवक मैनपुरी चौराहे से एटा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर गलत दिशा में पैदल आ रहा था। उसी दौरान एटा चौराहे की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर से होकर ट्रक का पहिया गुजर गया।
उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को लेकर मैनपुरी की तरफ भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। ंस्पेक्टर ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रक की तलाश जारी है।