शिकोहाबादफोटो-201-मृतक अनिल कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। नौकरी करने के बाद अवकाश पर अपने घर जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह एटा चौराहे पर वाहन के इंतजार में बैंच पर बैठा हुआ था। अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना एका क्षेत्र के नगला मेवा उड़ेसर निवासी अनिल कुमार (43) दिल्ली के प्राईवेट सहकारी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बीते बुधवार को वह घर जा रहा था। रात दो बजे करीब वह एटा चौराहा पहुंचा। यहां एक बैंच पर बैठकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़ा। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अनिल को पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भांजे प्रदीप कुमार ने बताया कि किसी वाहन ने युवक को टक्कर मारी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एटा चौराहे पर बैंच पर बैठकर किसी वाहन का इंतजार करने के दौरान अचानक बेसुध होकर गिर गया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।