फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लापरवाही पर छह चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यूनतम प्रगति वाले ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के तीन-तीन चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा में नगरीय क्षेत्र के कौशल्या नगर, दमामल नगर और नई आबादी रहना में प्रगति बेहद कम पाई गई जिनके अग्रिम वेतन पर रोक के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एका, अरांव और टूंडला की स्थिति भी असंतोषजनक रही।बैठक में एमआर अभियान, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, ई-संजीवनी, एनक्वास, सिजेरियन की समीक्षा की। सामान्य प्रसव, आभा आईडी, टीबी मुक्त भारत अभियान, कुष्ठ निवारण और एनसीडी कार्यक्रम के तहत कैंसर स्क्रीनिंग समेत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक में सीडीओ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड की प्रगति में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को फर्जी रिपोर्टिंग से सख्त परहेज करने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. रामबदन राम, प्राचार्य डा. योगेश गोयल, सीएमएस डॉ. नवीन जैन सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें