104, टूंडला के खंड विकास कार्यालय में विरोध- प्रदर्शन करते सचिव संवाद
टूंडला। ऑनलाइन उपस्थिति व गैर-विभागीय कार्य लिए जाने के विरोध में खंड विकास कार्यालय में सचिवों की ओर से किया जा रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सचिवों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकुल शर्मा की देखरेख में ब्लॉक टूंडला परिसर में यह शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा। समिति का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया व्यावहारिक नहीं है और सचिवों पर उनके मूल कार्यों के अलावा अन्य विभागों का अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है, जिससे विभागीय कार्यों में बाधा आ रही है। अधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं और कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो उनका यह विरोध जारी रहेगा।