फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहन की शादी में जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक युवक ट्रेन में बैठा लेकिन गेट पर बैठे युवक का संतुलन बिगड़ा तो वह ट्रेन से गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत ही घायल को सैफई पीजीआई भेज दिया।प्रभात पुत्र रोहित कुमार (27) निवासी नई दिल्ली अपने भाई निखिल के साथ दिल्ली से गोरखपुर अपनी बहन की शादी में जा रहा था। बताया गया कि वह ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था। बुधवार की रात करीब 9 बजे सिरसागंज क्षेत्र के कौरारा और भदान स्टेशन के बीच खंभा नंबर 30 के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। ट्रेन में निखिल ने जब प्रभात को ट्रेन में नही पाया तो उसने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 1 बजे स्टेशन गार्ड की सूचना मिलने पर घायल प्रभात को कौरारा रेलवे ट्रैक के पास पाया गया। सूचना मिलते ही तत्काल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में डाक्टरों ने प्रभात को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए डाक्टरों ने उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें