फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 43 करोड़ की लागत से दो सर्विस रोड चौड़ीकरण का रास्ता साफ, ठेका जारी

सार

फिरोजाबाद में लंबे समय से रुकी दो प्रमुख सर्विस रोड के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए नगर निगम ने कार्यादेश जारी कर दिए हैं। 43 करोड़ रुपये की लागत से ये परियोजनाएं सीएम ग्रिड योजना के तहत पूरी होंगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने और बिजली के तारों की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। लंबे समय से टेंडर प्रक्रिया में अटके शहर के दो प्रमुख सर्विस रोड के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई गई लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत वाली दो कार्ययोजनाओं को पूरा करने के लिए नगर निगम की ओर से दो अलग-अलग फर्मों को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब पांच माह से तकनीकी कारणों के चलते अधर में लटकी इन परियोजनाओं से शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात की बड़ी समस्या दूर होने की उम्मीद है। सीएम ग्रिड योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत दो प्रमुख सर्विस रोड का विकास किया जाना है। निगम की ओर से निरंतर पैरवी के बाद बुधवार को इन दोनों परियोजनाओं के लिए कार्यादेश जारी किए गए। सेंट्रल बैंक से वीनस ऑटो सर्विस तक दोनों ओर के सर्विस रोड का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण 30 करोड़ से मैसर्स भाग्या इंटरप्राइजेज, नोएडा को दिया गया है। वहीं, माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल (थाना रसूलपुर) से आसफाबाद चौराहा तक सर्विस रोड का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण 13 करोड़ से मैसर्स एमकेडी कंन्ट्रक्शन्स करेगी।

चौड़ीकरण के साथ होगा भूमिगत विद्युतीकरण
इन परियोजनाओं में केवल सड़क का चौड़ीकरण या नवीनीकरण ही नहीं होगा, बल्कि शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कार्य भी किए जाएंगे। सेंट्रल बैंक से वीनस ऑटो तक इस सेक्शन में दोनों ओर के सर्विस रोड के चौड़ीकरण के साथ ही पुराने हाईवे पुल के नीचे पैदल पथ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, सड़क पर लगे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर को हटाकर व्यवस्था को सुधारा जाएगा। कलावती स्कूल से आसफाबाद तक सर्विस रोड के चौड़ीकरण के साथ ही लगभग 500 मीटर तक भूमिगत विद्युतीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इन कार्यों के शुरू होने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल चलने वालों को सुरक्षा मिलेगी और बिजली के तारों के जाल से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन-
सीएम ग्रिड योजना के तहत चिन्हित दो सर्विस रोड के चौड़ीकरण व नवीनीकरण को टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। नामित कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित मानक व समयावधि में कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

आशीष शुक्ला एक्सईएन निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें