फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेकाबू ऑटो की टक्कर से वृद्ध पुलिया के नीचे गिरे, मौत

सार

फिरोजाबाद में सुबह टहलने निकले 74 वर्षीय रामजीत को पुलिया पर बैठने के दौरान एक बेकाबू ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामजीत की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार सुबह पुलिया पर बैठ आराम कर रहे (74) रामजीत को बेकाबू ऑटो ने टक्कर मार दी। इसके बाद वृद्ध पुलिया के नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामजीत बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उठकर पत्नी सरोज से टहलने की बोल निकले थे। वह घर से सौ मीटर की दूरी पर गढ़ी भाऊ की पुलिया पर बैठे थे। तभी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। इस कारण पुलिया पर बैठे रामजीत और गांव के (30) राजवीर ऑटों की टक्कर से नीचे गिर गए। हादसे में रामजीत के पत्थर पर गिरने से सिर में गंभीर चोट आई। वहीं राजवीर मामूली रूप से घायल हुए हैं। आटो चालक ही परिजनों के साथ उन्हें टूंडला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां उपचार के दौरान रामजीत की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें