फोटो 36 दिलीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
फरिहा। थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद-फरिहा मार्ग पर नगला कांस के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक बाइक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
एका थाना क्षेत्र के गांव देवा निवासी दिलीप, अमित और जीतू एक ही बाइक पर सवार होकर फिरोजाबाद जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित वैगनआर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दिलीप पुत्र रूप किशोर उर्फ पप्पू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान दिलीप की मृत्यु हो गई। 25 वर्षीय मृतक दिलीप की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका एक वर्ष का छोटा बेटा मानव है। दिलीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार राघव ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।