फोटो03मृतक जय कुमार का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
- फोटो : nowshera news
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव जखारा के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण शव काफी देर तक सड़क किनारे खाई में पड़ा रहा।
थाना मटसैना के गांव विजयपुरा निवासी जयकुमार (45) ढोलपुरा स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार शाम खैरगढ़ में अपने दोस्त अनुज यादव के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात पार्टी से लौटते समय जखारा के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जयकुमार बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरा। अंधेरा और सुनसान रास्ता होने के कारण काफी देर तक किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जयकुमार की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। मृतक अपने पीछे चार बेटे छोड़ गया है। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंपा है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा गया है। वाहन की तलाश जारी है।