फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शव लेकर प्रतापगढ़ जा रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार, सात घायल

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-01-एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को हटवाती पुलिस। सोर्स यू - फोटो : mathura
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शव लेकर दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही एंबुलेंस एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। चालक को नींद की झपकी आने के कारण एंबुलेंस आगे चल रही डीसीएम में घुस गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कालूराम निवासी रामदल पुरवा थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी दिल्ली में मौत हो गई थी। परिवार के सदस्य शव को एंबुलेंस से प्रतापगढ़ ले जा रहे थे। एंबुलेंस जब थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किमी. संख्या 60.500 के समीप पहुंची। तभी अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके चलते एंबुलेंस आगे चल रही डीसीएम में पीछे से तेजगति से जा टकराई। हादसा होते ही एंबुलेंस में सवार परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने पर यूपीडा एवं नगला खंगर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई जिसने हादसे में घायल हुए लोगों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। इंस्पेक्टर नगला खंगर ने बताया कि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। शव को दूसरी एंबुलेंस से प्रतापगढ़ भिजवा दिया गया है।





हादसे में यह लोग हुए घायल

हादसे में देवेंद्र प्रताप (30), विनय कुमार (17), संतोष पटेल (38), कौशल्या (60), कंचन (30), चांदनी देवी (80 एवं अनीता (40) निवासीगण प्रतापगढ़ कुंडा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें