फोटो15सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजीलाल सुमन का स्वागत करते सपा नेता। स्त्रोत: संगठ
फिरोजाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि भाजपा सरकार दलित, पिछड़ों की विरोधी है। वह समाज को बांटने का काम करती है। आगामी चुनाव के बाद जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय सत्ता में बैठी दमनकारी सरकारों को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत में दो छंदों को ही स्वीकृति मिली थी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद चुनाव हार चुके वह जनता का क्या भला करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने उनका स्वागत किया। सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव,पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल, अजीम भाई, राम प्रकाश यादव, सत्यप्रकाश सगर,पूर्व एडीएम अमर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयवीर सिंह, नरेशचंद्र शंखवार, विनोद गौतम, नीरज यादव, कमलेश यादव, मोहित शर्मा मौजूद थे।