फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में दो दिन में हो गई 61.37 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में दो दिन में औसतन 61.37 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसमें सर्वाधिक शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में दो दिन में 139 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। जबकि सबसे कम सिरसागंज तहसील क्षेत्र में दो दिन में मात्र 9.50 मिमी बारिश हुई है। सदर तहसील क्षेत्र में 87.20 मिमी,जिला मुख्यालय पर 50 मिलीमीटर बारिश हुई। टूंडला में पांच अगस्त को मात्र एक मिमी ही बारिश हुई थी। जबकि छह अगस्त को यहां बारिश 57 मिमी हो गई। जसराना तहसील में दो दिन में 28.60 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस बारिश के होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। नारखी क्षेत्र में जरूर किसानों को मिर्च की फसल की रोपाई करने के बाद पानी भर जाने के कारण नुकसान होने की आशंका है। किसान खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि अगस्त माह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें