फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जुलूस पर 30 भेजे जेल, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
उत्तर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए जुलूस निकालने वाले आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : mathura
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारावफात पर शहर की फिजा बिगाड़ने के उद्देश्य से हिंदू बाहुल्य इलाकों से जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद 30 आरोपियों को मेडिकल के बाद जेल भेजा है। तीन अन्य की भी तलाश जारी है। इसके अलावा 14 बाइकों को भी पुलिस ने सीज किया है। वहीं, एसएसपी ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया है।
विज्ञापन

शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूर्व से आवंटित क्षेत्र में निकाले जाने की परंपरा है। शुक्रवार को शहर के दुर्गा नगर इलाका खास तौर पर वैश्य बाहुल्य इलाका है। इसके साथ ही दाऊदयाल डिग्री कॉलेज, बोधाश्रम चौराहा, हुंडावाला बाग गली नंबर 20 से भी बिना पंरपरा के जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। बिना परंपरा और बिना अनुमति के जुलूस निकाले जाने पर लोगों में आक्रोश पनप उठा। सदर विधायक मनीष असीजा ने पूरी सत्यता जानी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से बात की। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में रसूलपुर, रामगढ़ और उत्तर थाना प्रभारी ने वीडियो के आधार पर 33 लोगों की पहचान की थी। इनमें से 30 को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद शनिवार को सभी का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है। इसके अलावा जिन मार्गों से जुलूस निकाला गया। उन मार्गों पर तैनात एसआई हरिनंदन सिंह, हेड कांस्टेबल रामकिशन, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित मलिक को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें