फिरोजाबाद। जब हाथों से मेहंदी का रंग छुटने से पहले ही ससुरालियों ने दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजन पुलिस पर दो आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। आक्रोशित परिजन ने सोमवार को कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया है।
थाना रसूलपुर के पुराना रसूलपुर निवासी अमर सिंह की सबसे छोटी पुत्री प्रियंका की शादी 24 नवंबर को आगरा के ताजनगरी फेस-2 जोनल पार्क निवासी रोहित के साथ हुई थी। उसने शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने भाई से फोन पर बात की थी। रात करीब साढ़े बारह बजे उसके बहनोई का फोन आया की। प्रियंका की मौत हो गई। मृतका के पिता अमर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या की है। अतिरिक्त दहेज में टाटा की पंच कार की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पति रोहित, ससुर राकेश, देवर रिषभ, ननद रिया, ननदोई रौकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इधर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिता अमर सिंह ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों को बचा रही है। जिससे आक्रोशित होकर सोमवार को परिजन ने शहीद चौक से लेकर रसूलपुर थाने तक कैंडल मार्च निकाला। जिसमें लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिस पर आरोपियों को फांसी देने की बात लिखी थी। सूचना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।