फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अंतिम प्रकाशन के बाद भी पंचायतों में नहीं पहुंची वोटर लिस्ट

विज्ञापन
फोटो-07 आर -नारखी ब्लाक में काफी लोग सूची देखने आए लेकिन बृहस्पतिवार को नहीं पहुंच सकी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को हुआ। इसके बावजूद बृहस्पतिवार दोपहर तक यह सूची ग्राम पंचायत सचिवालयों तक नहीं पहुंच सकी। अपने नाम की पुष्टि करने पहुंचे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कई ग्राम पंचायतों के सचिवालयों पर दोपहर के वक्त ताला लटका रहा। निर्वाचन आयोग ने सूची प्रकाशन के दिन ही इसे सभी ग्राम पंचायतों में भेजने का निर्देश दिया था। इसका उद्देश्य मतदाताओं को अपने नामों की जांच करने में सक्षम बनाना था। लेकिन जांच में पता चला कि ग्रामीण अंचलों तो दूर, कई ब्लॉकों तक में बृहस्पतिवार दोपहर तक सूची नहीं पहुंची थी। हाथवंत ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला किरार का सचिवालय खुला था। हालांकि, सूची न होने से लोग निराश लौटे। इसी ब्लॉक की शेखपुरा और निकाऊ ग्राम पंचायत के सचिवालयों पर ताले बंद मिले।
शिकोहाबाद ब्लॉक की स्थिति भी ऐसी ही रही। यहां इंदुमई, किरथरा और अंगदपुर ग्राम पंचायत सचिवालयों में ताले बंद मिले। बीएलओ ने भी सूची न मिलने की बात कही। यह दर्शाता है कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सूची उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन

नारखी ब्लॉक के बीडीओ ओम प्रकाश ने बताया कि मतदाता सूची शुक्रवार तक ब्लॉक पर आएगी। इसके बाद पंचायत सचिवों के माध्यम से ग्राम पंचायतों को एक-एक कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। नारखी ताल्लुका, कायथा, रतौली, नयाबांस और आसलपुर सहित दर्जनभर पंचायतों में सूची का इंतजार बना हुआ है।

फोटो-07 आर -नारखी ब्लाक में काफी लोग सूची देखने आए लेकिन बृहस्पतिवार को नहीं पहुंच सकी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें