फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के करीब 11 साल बाद न्यायालय के आदेश पर फिरोजाबाद में 5शिक्षकोंं की पदस्थापना के आदेश हुए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को इन शिक्षकों की बीएसए कार्यालय पर काउंसलिंग आयोजित करायी गई। अब स्कूलों में छात्रों को विज्ञान और गणित की अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2013 में 29334 गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। यह परीक्षा वर्ष 2015 में करायी गई। भर्ती प्रक्रिया से असंतुष्ट बहुत से अभ्यर्थियों ने उच्चतम न्यायालय की शरण ली थी। इसमें अब शिक्षकों को बड़ी राहत दिलाते हुए पदस्थापना के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद जिले को 5 शिक्षक मिले हैं। बृहस्पतिवार को इन शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की रसीद एवं पूरित आवेदन पत्र की प्रति, शपथ पत्र और दो पासपोर्ट साईज के फोटो सहित काउंसलिंग में मूल अभिलेखों के साथ शामिल होने के लिए बुलाया। देर शाम तक इनको नियुक्ति पत्र देने की तैयारी चलती रही।
किसी को 48 तो किसी को 49 की उम्र में मिला नौकरी-
न्यायालय के आदेश के बाद जिले में भर्ती शिक्षकों में किसी की उम्र 48 तो किसी की 49 वर्ष हो गई है। देर से ही सही लेकिन नौकरी मिलने की शिक्षकों के चेहरे पर खुशी है।
- गणित विज्ञान के शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई है। पांचों शिक्षक काउंसलिंग में उपस्थित रहे।
आशीष पांडेय, बीएसए