फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वर्ण कारीगर के साथ लूटपाट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-16-संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाते बदमाश से पूछताछ करते सीओ प्रवीण कुमार ति
विज्ञापन
शिकोहाबाद। छोटे डाकघर के पास स्वर्ण कारीगर पर हमला कर सोना लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने छीछामई के पास मुठभेड़ में पकड़ा है। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए हैं जिनके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस एवं एक अपाचे बाइक बरामद की है। घायल बदमाशों को उपचार के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

सुरेश ओझा निवासी थपेड़ा शमसाबाद आगरा मोहल्ला मिश्राना के साथ गत 31 अगस्त को श्रीराम ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट हुई थी। सुरेश स्वर्ण कारीगर है। उसका आरोप था कि लूटपाट करने के बाद बदमाश 200-250 ग्राम सोना लूटकर ले गये थे। घटना के बाद दूसरे दिन घायल कारीगर के साथी बादाम सिंह ने हत्या के प्रयास का केस अमन निवासी सिरसागंज एवं अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार देररात मुखबिर की सूचना पर गांव छीछामई के समीप अपाचे बाइक सवार दोनों बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर दिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम पुलिस ने अमन निवासी सिरसागंज एवं ऋषि वर्मा निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर बताये हैं। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 तमंचे, एवं 5 कारतूस तथा एक अपाचे बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें