फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लोक अदालत कल, 1,77,732 वाद निस्तारण के लिए चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर दीवानी में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन होगा। 1,77,732 वाद निस्तारण के लिए चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग इसका उद्घाटन करेंगे। एडीजे विशेष पॉक्सो-3 एवं नोडल अधिकारी राजीव सिंह और और प्राधिकरण के सचिव एडीजे अतुल चौधरी ने बताया कि 13 दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसे सफल बनाने के लिए 1,77,732 वाद निस्तारण के लिए चिह्नित किए हैं।
इसमें राजस्व वाद 50,076, अन्य विभागों के वाद 85,613, बैंक ऋण संबंधी वाद 39,813 चिह्नित किए हैं। इनके अलावा विद्युत संबंधी वाद 680, मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा वाद 50 लगाए गए हैं। विद्युत चोरी संबंधी जिन वादों में पक्षकार विचाराधीन हैं, वे इस लोक अदालत में विद्युत बिल का भुगतान कर समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण करवाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ऋण संबंधी लगभग 36,329 वादों के निस्तारण के लिए जनपद न्यायालय के प्रांगण में विभिन्न बैंकों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां तत्काल समझौते के आधार पर ऋण सम्बन्धी वाद समाप्त कराए जा सकते हैं। ट्रैफिक चालान एवं परिवहन विभाग से संबंधित चालानों के त्वरित निस्तारण के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के स्टॉल पर कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें