फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर से गिरकर ईंट भट्ठा श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। ईंट-भट्ठे पर कार्य समाप्त कर युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वीरपाल (24) निवासी आसदेवमई नूरपुर थाना जसराना उतरारा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर शुक्रवार की शाम करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर से घर जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर से गिर गया। लोग परिजन को सूचना देने के साथ घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि युवक की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें