फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गमगीन माहौल में हुआ निकाह

विज्ञापन
फोटो06मृतक मो. कैफ का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड पर बुधवार को बस सवार कैफ की टिनशेड से गर्दन कटने से मौत होने के बाद निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में ही निकाह हुआ और आनन-फानन में दुल्हन की विदाई की गई। बृहस्पतिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन अपने साथ ले गए। इधर, पुलिस ने बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हादसे के बाद राशिद खान की बेटी महन निगार नाज निवासी मक्का कॉलोनी के निकाहा कार्यक्रम में भी शोक छा गया। कस्बा कौडियागंज पठान वाड़ा, अकराबाद, अलीगढ़ निवासी दूल्हे कासिम और अन्य की समझदारी से गमगीन माहौल के बीच ही निकाह की रस्म को आनन-फानन में पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता राहत खान की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिता ने आरोप लगाया है कि चालक बस को तेज रफ्तार में चला रहा था और लापरवाही से मोड़ काटने के कारण जोरदार झटका लगा, जिससे कैफ का सिर खिड़की से बाहर आया और यह हादसा हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें