फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा के ध्यानार्थ- पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पत्नी कमरे में पहुंची तो युवक फंदे से झूल रहा था। यह देख महिला की चीख निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सत्य नगर निवासी सुरेंद्र उर्फ सुखवीर मूल रूप से आगरा के टेड़ी बगिया का रहने वाला था। वह पिछले करीब डेढ़ साल पहले ही सत्य नगर मजदूरी के लिए परिवार के साथ आया था। शुक्रवार शाम पत्नी से उसका किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी खाना बनाने रसोई में चली गई और पति कमरे में चला गया था। जहां उसने फंदा कसकर जान दे दी। काफी आवाज देने के बाद भी जब पति ने आवाज नहीं दी तो पत्नी कमरे में पहुंच गई। जहां देखा कि उसका पति फंदे से झूल रहा था। महिला के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने गृहक्लेश में फंदा कसकर जान दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें