फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तत्कालीन पंचायत सचिव पर 77 हजार की अवैध निकासी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरकतपुर व पहाड़पुर के तत्कालीन पंचायत सचिव रामसेवक पर मनरेगा में फर्जीवाड़े और अवैध धन निकासी के मामले में डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगला उदी निवासी पंकज वर्मा की शिकायत के अनुसार, ई-केवाईसी के बहाने उनके पिता की फोटो खींचकर अंगूठा लगवाया गया और सफाई के नाम पर लगभग 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं रूपेंद्र नामक व्यक्ति के नाम से फर्जी मनरेगा जॉबकार्ड बनाकर 77,516 रुपये की धोखाधड़ी से निकासी की गई। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें