जसराना। शनिवार रात शार्ट सर्किट के चलते शू स्टोर में आग लग गई। आग की सूचना पर दुकान स्वामी के साथ दमकल भी मौके पर पहुंच गई। दमकल ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती आग से पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
थाना जसराना के कस्बा मुस्तफाबाद निवासी गौरव कुमार कस्बा मुस्तफाबाद चौराहे पर वंशू शू स्टोर के नाम से जूता एवं चप्पल की दुकान है। शनिवार की शाम गौरव दुुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि में 11 बजे लोगों ने दुकान में आग लगी होने की सूचना दी तो भागता हुआ मौके पर पहुंचा। दुकान से निकलती आग की लपटों को देख कोई भी दुकान के अंदर जाने का साहस नहीं कर सका। लोगों की मदद से निजी संसाधनों से आग को बुझाने का प्रयास करने के साथ ही दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। गौरव ने बताया दुकान में पांच से छह लाख का सामान भरा हुआ है जो जलकर बेकार हो गया है।