फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को बनाया घरवाली: बेटा गया परदेश तो ससुर मनाने लगा रंगरलियां, सास भी हुई मजबूर...लिया ये फैसला

Fri, 09 Feb 2024 12:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पत्नी को छोड़कर पति दूसरे शहर में नौकरी करने चला गया। जब वो वापस आया तो पता चला कि पत्नी से उसके पिता ने ही शादी कर ली। अब पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत की है।

 
विज्ञापन
ससुर ने बहू के साथ की शादी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपने ही बेटी की पत्नी से कोर्ट में जाकर शादी कर ली। बेटा नौकरी करने परदेश गया हुआ था। जब वो वापस आया तो जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन


फरिहा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सफाईकर्मी ने अपनी पुत्रवधू से ही कोर्ट मैरिज कर ली। वह उसे लेकर छह महीने से शहर में रह रहा है। मामले की जानकारी होने के बाद पत्नी ने उसके विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। सफाईकर्मी की उम्र 45 वर्ष है। उसकी ड्यूटी सप्ताह में तीन-तीन दिन फरिहा और हाथवंत स्वास्थ्य केंद्र पर रहती है। उसने करीब 25 वर्ष पहले एक महिला से दूसरी शादी की थी। उससे उसके तीन बेटे हुए। बड़े बेटे की शादी उसने पांच वर्ष पहले बिहार, गोपालगंज के गांव बरौली निवासी युवती से की थी।

बेटा गया था नौकरी करने 
एक साल पहले बेटा पत्नी को घर पर छोड़ कर बंगलुरू काम करने चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी के संबंध पिता से हो गए। छह माह पहले वह घर आया तो दोनों की आपत्तिजनक गतिविधियां देख कर उसके शक की पुष्टि हो गई। इस बीच एक दिन उसके पिता ने युवक की पिटाई की और पत्नी खड़ी-खड़ी देखती रही। इस घटनाक्रम के बाद युवक 22 अगस्त को अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर दूसरे शहर में नौकरी करने चला गया।
विज्ञापन

किराए के मकान में रखी पुत्रवधू
आरोप है कि कुछ दिन बाद ही सफाईकर्मी गोपालगंज जाकर बहू की विदा करा लाया और उसके साथ फिरोजाबाद में किराए का मकान लेकर रह रहा है। बेटे का कहना है कि पिता ने चार माह पहले उसकी पत्नी से कोर्ट मैरिज कर ली है। बेटे ने मामले की शिकायत सीएमओ कार्यालय में भी की है। वहीं कर्मचारी की पत्नी ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें