फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मजदूर का खेत में मिला शव, सर्पदंश या करंट से मौत पर उलझी गुत्थी

विज्ञापन
फोटो14मृतक सेवनपाल का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम नायकपुर में बुधवार शाम से लापता 45 वर्षीय मजदूर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में पड़ा मिला। परिजन ने जहां बिजली का करंट लगने और शव को दूसरे खेत में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीण सर्पदंश से मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम नायकपुर निवासी सेवनपाल (45) बुधवार शाम अपने मवेशियों के लिए घास काटने खेतों की ओर गए थे। देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रातभर आसपास के खेतों और रास्तों में उनकी खोजबीन की, लेकिन सेवनपाल का कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण पुनः खेतों की ओर निकले, तो एक खेत में सेवनपाल का शव मिला।

सूचना पर खैरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि घास काटकर लौटते समय जहरीले सांप के डसने से सेवनपाल की मौत हुई होगी। वहीं, मृतक के नाती मुकेश ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि पास के ही एक खेत में अवैध रूप से चारों तरफ नंगे तारों में बिजली का करंट दौड़ाया गया था। लौटते समय सेवनपाल करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई, जिसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उनके शव को घसीटकर दूसरे खेत में फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच जारी है।
विज्ञापन






परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक सेवनपाल अपने पीछे पत्नी आशा देवी, तीन बेटों और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वे दो बहनों में सबसे बड़े इकलौते भाई थे। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें