फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सरकार को दी तानाशाही के अंत की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो 33 गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेस नेता। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लखनऊ में 17 फरवरी को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने इतिहास गवाह है कि तानाशाही और मनमानी करने वालों का अंत अच्छा नहीं होता। लखनऊ और दिल्ली में बैठे लोग सत्ता के अहंकार में यह भूल रहे हैं कि जब वे सत्ता में नहीं होंगे, तब उन्हें आज की तानाशाही, भ्रष्टाचार और मनमानी का परिणाम भुगतना होगा। अपने हक की बात करने और गलत का विरोध करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इस दौरान हाजी सईद पटेल, बाबूराम निशंक, हाजी नसीर अहमद, प्रकाश निधि गर्ग, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, शान्तिदास शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें