फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 35 हजार बच्चों को मिला टीकाकरण का सुरक्षा कवच, 41 हजार अब भी वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिशुओं की देखभाल के लिए शिशु संरक्षण दिवस हर साल 7 नवंबर को मनाया जाता है। जिले में शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण की स्थिति पर समीक्षा रिपोर्ट जारी की गई। जिले को इस वर्ष 76,011 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था, जिनमें से अब तक करीब 35,000 बच्चों को सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। यानी लगभग 41,000 बच्चे अब भी टीकाकरण से वंचित हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिले में सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं। उप स्वास्थ्य केंद्रों एएनएम बच्चों के टीकाकरण करती हैं। शून्य से 10 साल तक के बच्चों को 18 टीके लगाए जाते हैं।
अप्रैल महीने में शासन ने स्वास्थ्य विभाग ने 76011 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया था। 35 हजार बच्चों को टीकाकरण किया जा चुका है।
बाकी लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर वंचित बच्चों को चिन्हित कर रही हैं। ताकि कोई भी बच्चा सुरक्षा कवच से पीछे न रह जाए। लक्ष्य है मार्च 2026 तक सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा हो जाए।
विज्ञापन



शिशु मृत्यु दर को काम करता है टीकाकरण
एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि टीकाकरण शिशु मृत्यु दर कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है। यह बच्चों को डिप्थीरिया, काली खाँसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस-बी और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। जिन बच्चों को समय पर सभी टीके लग जाते हैं, उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अधिक मजबूत होती है और वे जल्दी बीमार नहीं पड़ते।


स्वास्थ्य विभाग की अपील
शिशु संरक्षण दिवस पर एसीएमओ डॉक्टर पवन कुमार ने अभिभावकों से अपील की है कि वे टीकाकरण की सभी खुराकें समय पर दिलवाएं। किसी भी खुराक को अधूरा छोड़ना बच्चे के स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है।


5 लाख बच्चों को पिलाई जाती है पोलियो की दवा
फिरोजाबाद। देश एक दशक पहले से पोलियो मुक्त हो चुका है। लेकिन बच्चों को सुरक्षा देने के लिए हर साल 5 लाख बच्चों को जिले में पोलियो की दवा पिलाई जाती है। ताकि बच्चों में किसी प्रकार से पोलियो को संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें