संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। बृहस्पतिवार को कक्षा 12वीं के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 29 सभी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के नोडल राममोहन ने बताया कि जिले में 15 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। बृहस्पतिवार को कक्षा 12वीं के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा 5 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कक्षा 10वीं के पेंटिंग विषय का पेपर होगा। इसके लिए सभी केंद्राें पर तैयारी पूरी हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं आगे भी जारी रहेंगी। परीक्षाओं को बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशानुसार ही संपन्न कराया जा रहा है।