फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : कभी भी बिल नहीं किया जमा, 83 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत के निर्देशन में रविवार को भी बकाएदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने गांवों में जाकर शिविर लगाए। जब उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

टीम ने 83 बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। इन बकाएदारों 10 लाख 73 हजार 475 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शनों को पोल से काटकर केबलों को नीचे गिरा दिया गया। इन उपभोक्ताओं ने कभी भी एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इस समय ऐसे ही उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनके कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एक उपभोक्ता ने बिल जमा करने से इंकार कर दिया तो टीम मीटर उखाड़ लाई। यह कार्रवाई गांव सराय लुकमान, लढूपुरा, नगला हिमायू, बडेसरा, रामनगर में की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें