फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव जारखी की रहने वाली बरसा ने कहा है कि उसका विवाह 11 फरवरी 2022 को टूंडला क्षेत्र की कैलाश बिहार कॉलोनी निवासी नवीन कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 30 जुलाई को ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि वह माता पिता के पास रह रही थी। 15 नवंबर को ससुरालीजन उसके घर पहुंचे और अभद्रभाषा का प्रयोग करने के साथ ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति नवीन कुमार, ससुर रामप्रकाश, सास अंजली, देवर नीतेश, ननद दीक्षा, ममिया ससुर मनोज और रमेश निवासी कैलाश बिहार कॉलोनी थाना टूंडला को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें