फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : मुंशी पन्ना मसाला कारोबारी को साढ़े चार लाख रुपये जीएसटी करनी होगी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सीजीएसटी विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को मुंशी पन्ना मसाला कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई देर रात तक चली।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को जांच के दौरान केस और आरटीजीएस द्वारा स्थानांतरण की गई धनराशि में कमी मिली, जिसमें पाया गया कि लगभग साढ़े चार लाख रुपये की जीएसटी का भुगतान नहीं किया है। अधिकारियों ने कारोबारी को साढ़े चार लाख रुपये जीएसटी अदा कराने के निर्देश दिए हैं।
सीजीएसटी विभाग के प्रभारी प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने हजीरों रोड स्थित मुंशी पन्ना मसाला कारोबारी के यहां छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने सभी रजिस्टर चेक किए और कंप्यूटर में धनराशि जमा करने की एंट्री को चेक किया। उन्होंने बताया कि कुछ कागज चेक करने के लिए लाए गए हैं। अभी जांच चल रही है। अभी तक जो कमी मिली है, उसमें साढ़े चार लाख रुपये का जीएसटी कर अदा नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह तकनीकी कमी के चलते बताया गया है। फिलहाल जांच चल रही है। अगर इसमें कोई गड़बड़ी सामने आती है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रभाकर शर्मा ने बताया कि अभी कारोबारी को जीएसटी कर विभाग में साढ़े चार लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें