फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद महोत्सव की तैयारी तेज, नगर आयुक्त ने ली बैठक

Tue, 02 Jan 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 27 जनवरी से आयोजित होने वाले फिरोजाबाद महोत्सव की तैयारी जोर पर हैं। महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने तैयारी की समीक्षा के लिए मंगलवार को कई विभागों के अफसरों के संग बैठक की।
विज्ञापन

फिरोजाबाद महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ 27 जनवरी को होगा। जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे उद्योग, श्रम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवहन और पंचायती राज विभाग अपने स्टॉल भी लगाएंगे। जिससे सरकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी जा सके। महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान महोत्सव में आमंत्रित किए जाने वाले कलाकारों के नामों पर विचार किया गया। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद के अलावा बीएसए आशीष पांडेय, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार मौजूद रहे।
-
खेल, मनोरंजन व खानपान के स्टाॅल को टेंडर जारी
बैठक के दौरान खेल एवं मनोरंजन के अलावा खानपान के स्टॉल आवंटन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। उक्त सभी के लिए बुधवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सोमवार को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें