विजेता फिरोजाबाद की टीम को सम्मानित करते डीएम रमेश रंजन,एसएसपी सौरभ दीक्षित। संवाद
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित 17 वीं अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म्स रेसलर एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। कुश्ती में फिरोजाबाद, आर्म्स रेसलिंग पुरुष में फिरोजाबाद ,महिला में मथुरा बॉडी बिल्डिंग में मथुरा की टीम विजेता बनीं। विजेता टीमों को डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ सहित कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम रमेश रंजन ने कहा कि खेल हमेशा लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जो टीम जीती उसे बधाई और जो पीछे रह गई उन्हें कोशिश करनी चाहिए।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली फिरोजाबाद की टीम को पांच शील्ड लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मथुरा की टीम तीन शील्ड पाकर दूसरे स्थान पर रही। विजेता एवं उप विजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। उन्होंने इस आयोजन करने वाले प्रतिसार निरीक्षक,पीटीआई के साथ निर्णायक मंडल की सराहना की।
उन्होंने बताया कि कुश्ती फ्री स्टाइल महिला एवं पुरुष वर्ग में फिरोजाबाद,आर्म्स रेसलिंग पुरुष में फिरोजाबाद,महिला में मथुरा,बॉक्सिग पुरुष में फिरोजाबाद,महिला वर्ग में मथुरा,बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मथुरा की टीम विजेता बनीं। निर्णायकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीटीआई हरीश चौधरी,रवींद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की।