फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ऑटो चालक ने की महिला यात्री से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में घायल...गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना पुलिस ने एक ऑटो चालक को पुलिस मुठभेड़ में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। चालक ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस से उतरी एक महिला को गलत मंशा से सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश की थी। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, बीते मंगलवार की रात करीब एक बजे एक महिला यात्री शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस से उतरने के बाद मैनपुरी चौराहा जाने के लिए ऑटो में बैठी। रास्ते में ऑटो चालक राजेश कुमार निवासी नगला कन्हई ने ऑटो को हाइवे से हटाकर सर्विस रोड पर एक सुनसान जगह की ओर मोड़ दिया।

ऑटो चालक की गलत मंशा को भांपते हुए महिला ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। महिला की तहरीर के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया। 
विज्ञापन


टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त उसके ऑटो नंबर के आधार पर ट्रेस किया गया। बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक राजेश कुमार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, ऑटो, पीड़िता का बैग बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें