शिकोहाबाद। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। आंदोलन को समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दोपहर में रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा। धरना स्थल पर अधिवक्ताओं के साथ बैठकर सरकार से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था वापस लेने की मांग की।
धरनास्थल पर पहुंचे विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी अधिवक्ताओं के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान पूर्व विधायक राम प्रकाश यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव तथा सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। इसके साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव एड. को सपा नेताओं ने पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना देने वाले सपा नेताओं में अब्दुल वाहिद, विजय आर्या, केवी यादव, हरिशंकर यादव, देवेंद्र यादव उर्फ नीरू, सीपी सिंह, शिव कुमार शर्मा, ओमवीर यादव, धर्मवीर यादव मौजूद रहे।